सनातन संस्कृति संस्थान एवं श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने किया हंसदास मठ पर आयोजन – सैकड़ों लोग हुए शामिल
ट्रम्प की भारत के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से भड़के शहर के
संत,
विद्वान और समाजसेवी, किया सदबुद्धि महायज्ञ एवं हवन
सनातन संस्कृति संस्थान एवं श्रद्धा सुमन सेवा समिति ने किया हंसदास मठ पर आयोजन – सैकड़ों लोग हुए शामिल
इंदौर। पूरे विश्व को गैस एवं तेल की आपूर्ति के संकट की आग में झोंकने, दुनिया के छोटे देशों को आर्थिक नुकसान पहुँचाने और विश्व गुरु जैसे अलंकरणों की ओर तेजी से बढ़ रहे भारत को ‘नरक’ बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के 140 करोड़ भारतीयों और सनातन धर्मावलम्बियों का अपमान किया है। ट्रम्प सत्ता के मद में डूबकर यह भूल गए हैं कि अमेरिका में मेडिकल और आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रतिभाओं के कारण ही उनका देश आज दुनिया का पटेल बन सका है। उन हिन्दुस्तानियों का सम्मान करने और भारत के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के बजाय ट्रम्प भारत को ही ‘नरक’ बताने की हिमाकत कर रहे हैं जो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर सनातन संस्कृति संस्थान एवं श्रद्धा सुमन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान एवं शहर के प्रमुख संत, विद्वानों, आचार्यों और महामंडलेश्वरों के सानिध्य में आयोजित सदबुद्धि महायज्ञ एवं हवन अनुष्ठान के दौरान वक्ताओं ने उक्त कड़े शब्दों में अपना आक्रोश और नाराजगी व्यक्त की।
कार्यक्रम संयोजक सनातन संस्कृति संस्थान के हरि अग्रवाल एवं अशोक गोयल ने बताया कि इस अवसर पर हंसदास मठ के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज, महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज, अखंड धाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरुप, साध्वी आदित्य चेतना गिरी महाराज, तेजाजी नगर स्थित सिद्धेश्वर धाम के संत स्वामी अतुलानंद सरस्वती, महंत स्वामी यजत्रदास, स्वामी राजानंददास, स्वामी अमितदास सहित अनेक संतों ने यज्ञ-हवन में आहुतियाँ समर्पित कर ट्रम्प को सदबुद्धि प्रदान करने की कामना भी की और सनातन धर्म को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति संस्थान की ओर से भावेश दवे, श्रद्धा सुमन सेवा समिति के राजेंद्र सोनी, राजेंद्र गर्ग एवं मुरली धामानी, निरंजन पुरोहित, महेंद्र विजयवर्गीय, विनय जैन, डॉ. चेतन सेठिया, हनुमानप्रसाद सारडीवाल, अग्रवाल समाज के अमिताभ सिंघल, दिलीप गर्ग, मनीष अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, शंकरलाल वर्मा, सुश्री किरण ओझा, राजकुमारी मिश्रा, सीमा सेन, जवाहरलाल शर्मा, संजय अग्रवाल सहित विभिन्न समाजों के सैकड़ों बंधुओं ने ट्रम्प की हमलावर नीति और भारत के प्रति अपमानजनक बयानों पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि ट्रम्प को भारत से बिना शर्त माफ़ी माँगना चाहिए अन्यथा देशभर में उनका विरोध और तीव्र हो उठेगा। संचालन हरि अग्रवाल ने किया और आभार माना राजेंद्र गर्ग ने।


